फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Due to heavy rains in Tharali, Pranmati river got flooded, temporary culvert opened

Chamoli News: थराली में अतिवृष्टि से प्राणमति नदी में आया सैलाब, अस्थाई पुलिया बही

Fri, 18 Aug 2023 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 09:24 PM IST
विज्ञापन
Due to heavy rains in Tharali, Pranmati river got flooded, temporary culvert opened
बुधवार रात एक बार फिर थराली में अतिवृष्टि हुई। सोलघाटी के सुपताल, ब्रहमताल व भेंकलताल बुग्याल में प्राणमती नदी में आए सैलाब ने रतगांव से लेकर कुलसारी तक नुकसान पहुंचाया। थराली में सूना व थराली के ग्रामीणों की ओर से बनाई गई अस्थाई पुलिया नदी के सैलाब में तिनके की तरह बह गया।
विज्ञापन


नगर पंचायत थराली के वार्ड नंबर 4 कोटडीप के नीचे दूसरी बार प्राणमति नदी का सैलाब रविवार को क्षतिग्रस्त हुए दो मकानों व एक गोशाला को बहा ले गया। थराली गांव के नीचे बना सैकड़ों साल पुराना ऐतिहासिक शिव मंदिर पूरी तरह से मलबे में डूब गया। यहां पर आठ परिवारों को खतरा हो गया है। तहसील प्रशासन ने सभी परिवारों को इस स्थान को छोड़ने को कह दिया है। बाढ़ में अपना सब कुछ गंवा चुके राधा देवी और प्रेम बुटोला का परिवार अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहा है।
विज्ञापन




इस सैलाब में राधा देवी, गिरजा देवी और प्रेम बुटोला के मकान पूरी तरह जमींदोज हो गए। साथ ही दो गोशालायें भी सैलाब में बह गई। जिससे चार पशु भी बह गए। रात को प्राणमति में आए मलबे ने पिंडर नदी में झील बना दी जिससे पूरे थराली में अफरा तफरी बच गई एसडीएम रविंद्र जुवांठा, तहसीलदार प्रदीप नेगी, कानूनगो जगदीश गैरोला व थानाध्यक्ष देवेंद्र रावत टीम के साथ थराली बाजार पहुंचे और सभी को तुरंत घर छोड़ने व सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा। वहीं रतगांव, ढाढरबगड़, बुरसोल गांव मेें कई हैक्टयेर भूमि नदी के सैलाब में बह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed