फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Due to heavy rains, Gadera is in spate, drinking water lines are broken, debris is on the highway, traffic is stopped

Chamoli News: अतिवृष्टि से गदेरा उफान पर, पेयजल लाइनें टूटीं, हाईवे पर मलबा, थमी आवाजाही

Mon, 19 May 2025 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 19 May 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
Due to heavy rains, Gadera is in spate, drinking water lines are broken, debris is on the highway, traffic is stopped
पीपलकोटी में मंगरीगाड गदेरे में मलबे में दबे वाहन। संवाद 
फोटो-
विज्ञापन


पंद्रह मिनट की बारिश से सहम उठे पीपलकोटी क्षेत्र के लोग, चार वाहन मलबे में दबे

संवाद न्यूज एजेंसी

पीपलकोटी। अतिवृष्टि से नगर क्षेत्र के समीप बह रहा मंगरीगाड गदेरा उफान पर आ गया। गदेरे के आसपास खड़े चार छोटे वाहन भी मलबे में दब गए, जबकि एक दुकान के बाहर मलबा जमा हो गया है। करीब पंद्रह मिनट की भारी बारिश से पीपलकोटी क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए थे। गदेरे का मलबा बदरीनाथ हाईवे के पुल तक पहुंच गया था जिससे करीब पंद्रह मिनट तक वाहनों की आवाजाही भी थमी रही। अजय नगर और पीपलकोटी बाजार क्षेत्र की पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

सोमवार को अपराह्न सवा तीन बजे पीपलकोटी क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई। अतिवृष्टि से पीपलकोटी बाजार के समीप बरसाती गदेरा मंगरीगाड उफान पर आ गया। गदेरे में पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा भी आ गया जो बदरीनाथ हाईवे तक पहुंच गया जिससे यहां कुछ देर आवाजाही थमी रही। बंड विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह ने कहा कि मलबे में कई पेयजल लाइनें दब गईं और अजय नगर की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। नगर पंचायत के साथ ही चार स्थानीय वाहन मलबे में दब गए हैं। गदेरे के पास राकेश खनेड़ा की दुकान के बाहर भी मलबा जमा हो गया। नगर पंचायत अध्यक्ष आरती नवानी का कहना है कि बदरीनाथ हाईवे सुचारु हो गया है। लोगों को गदेरे के आसपास निवास न करने के लिए कहा गया है। पेयजल लाइनों को ठीक करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


इंसेट-

2023 में नगर पंचायत के भवनों को हुआ था नुकसान

पीपलकोटी। अतिवृष्टि से मंगरीगाड गदेरे में 13 अगस्त 2023 को भी बाढ़ आ गई थी। इसमें नगर पंचायत के भवनों को भारी नुकसान पहुंचा था। जिसके चलते नगर पंचायत को कार्यालय शिफ्ट करना पड़ा था। यहां तब से गदेरे में भारी मलबा अभी तक जमा है। पिछले साल गदेरा शांत रहने के कारण लोगों ने यहां वाहन खड़े किए थे। सोमवार को गदेरे के उफान पर आने से वाहन भी मलबे में दब गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरीनाथ धाम, हेमकुंड की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी
गोपेश्वर। चमोली जिले में सोमवार को मौसम ने करवट बदली। दोपहर बाद निचले क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। मंडल घाटी में जमकर ओलावृष्टि हुई। बारिश और बर्फबारी से लोगों को गरमी से राहत मिल गई है। देर शाम तक मौसम में ठंडक आ गई। बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों के साथ ही हेमकुंड साहिब, नंदा घुंघटी और नीती व माणा घाटी की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। मंडल घाटी के साथ ही गोपेश्वर में भी ओलावृष्टि हुई। दशोेली ब्लॉक के गांवों में ओलावृष्टि से फसल बरबाद हो गई है। कुजौं-मेकोट क्षेत्र में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed