{"_id":"6106a87b8ebc3eb9fd459251","slug":"drinking-water-line-damaged-due-to-landslide-in-gadere-gopeshwar-news-drn3861932114","type":"story","status":"publish","title_hn":"गदेरे में भूस्खलन से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गदेरे में भूस्खलन से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी बारिश के चलते सलना गदेरे में हुए भूस्खलन से पोखरी पुनर्गठन पेयजल योजना की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे पोखरी बाजार सहित आसपास के गांवों में पानी का संकट हो गया है। क्षेत्र में करीब पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। जल संस्थान टैंकरों से पानी सप्लाई करने की बात कह रहा है।
बीते 28 जुलाई को गुनियाला के पास एक प्राइवेट कंपनी के मोबाइल टावर को लगाने के लिए की गई खोदाई से पाइपलाइन टूट गई थी। तब से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बंद हो गई। शनिवार को जल संस्थान ने लाइन जोड़ी लेकिन शाम को तेज बारिश से सलना घट गदेरे के ऊपर भूस्खलन होने से लाइन के करीब 10 पाइप क्षतिग्रस्त हो गए। ऐसे में पूरे इलाके में पानी के लिए लोग परेशान हो रहे हैं। ऐसे में आसपास के प्राकृतिक स्रोतों से पानी की आपूर्ति की जा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी पंत, ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रकाश सेमवाल और ब्लॉक अध्यक्ष मंगल सिंह नेगी आदि ने जल्द से जल्द लाइन ठीक कराकर आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की।
- सलना घट गदेरे में पत्थर गिर रहे हैं। ऐसे में मौके पर जाना खतरनाक हो सकता है। भूस्खलन रुकने के बाद लाइन को जोड़ा जाएगा। फिलहाल गोपेश्वर से दो टैंकर भेजे गए हैं, शाम तक पानी बांटना शुरू किया जाएगा। वैकल्पिक स्रोतों से भी लाइन को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। - जगदीश पंवार, सहायक अभियंता जल संस्थान।