फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Dr. Harish received Quality Champion Award

Chamoli News: डॉ. हरीश को मिला क्वालिटी चैंपियन पुरस्कार

Thu, 04 Jan 2024 05:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 04 Jan 2024 05:00 PM IST
विज्ञापन
Dr. Harish received Quality Champion Award
कायाकल्प पुरस्कार गृहण करते उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग के वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. हरीश थपलियाल। स्र
फोटो
विज्ञापन

पीएचसी शैलेश्वर को श्रेष्ठ और उप जिला अस्पताल कर्णप्रयाग और सीएचसी गैरसैंण को सांत्वना पुरस्कार मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। कायाकल्प पुरस्कार के तहत चमोली जिले में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा देने के लिए जिला नोडल अधिकारी डाॅ. हरीश थपलियाल को क्वालिटी चैंपियन के लिए पुरस्कृत किया गया है। डॉ. हरीश थपलियाल उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग में दांतों के डॉक्टर हैं। वहीं एक अस्पताल को श्रेष्ठ और दो को सांत्वना पुरस्कार मिला है।

वहीं पीएचसी शैलेश्वर को जिले में श्रेष्ठ पीएचसी के लिए चिह्नित किया गया और 2 लाख का नकद पुरस्कार भी मिला है। साथ ही उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग और सीएचसी गैरसैंण को सांत्वना पुरस्कार और 1 लाख रुपये प्रति चिकित्सालय को दिया गया है। सीएमओ चमोली डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि राज्य की 200 से अधिक स्वास्थ्य इकाई में हुए कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद आंतरिक असेसमेंट, पियर असेसमेंट और राज्य स्तरीय परीक्षण के बाद इनका चयन हुआ। यह पुरस्कार स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत ने प्रदान किया था। उनको पुरस्कार मिलने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश शाह, दिनेश थपलियाल, जितेंद्र पंवार, जीपी डिमरी, केपी सिर्सवाल, अनुज डिमरी, अनिल राणा आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed