फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Devotees arriving to participate in Maharudrabhishek

Chamoli News: महारुद्राभिषेक में शामिल होने पहुंच रहे भक्तगण

Mon, 29 Jul 2024 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 29 Jul 2024 06:53 PM IST
विज्ञापन
Devotees arriving to participate in Maharudrabhishek
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर/पोखरी। सावन का महीना होने के कारण जिले के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हो रहे हैं। चतुर्थ केदार रुद्रनाथ में एक मासिक महारुद्राभिषेक अनुष्ठान हो रहा है। इस अनुष्ठान में शामिल होने के लिए दूर-दराज के गांवों से भक्तगण रुद्रनाथ पहुंच रहे हैं।

रुद्रनाथ के मुख्य पुजारी वेदप्रकाश भट्ट ने बताया कि यह आयोजन 16 अगस्त तक चलेगा। प्रतिदिन मंदिर में संकल्प पूजा के साथ अन्य पूजा हो रही है। वहीं, पटियालधार के नंदादेवी मंदिर में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया रहा है। कथावाचक प्रमोद चमोली कथा वाचन कर रहे हैं। इस मौके पर संदीप झिंक्वाण, दीपक बिष्ट, सभासद दीपक पंवार, प्रीति नेगी, शशि पंंवार, जयंती, शकुंतला, अनीता आदि मौजूद रहे। वहीं पोखरी के हापला घाटी के चंद्रेश्वर शिवालय में आयोजित शिव महापुराण कथा में कथावाचक आचार्य दीपक सती ने भगवान गणेश और कार्तिकेय के विवाह की कथा का वर्णन किया। यह आयोजन संदीप बर्त्वाल और दिगंबर नेगी की ओर से करवाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed