फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Deval-Kheta road closed in Suyalkot

Chamoli News: देवाल-खेता सड़क सुयालकोट में बंद

Sat, 24 Jun 2023 03:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 03:56 PM IST
विज्ञापन
Deval-Kheta road closed in Suyalkot
देवाल। शुक्रवार की रात हुई बारिश से देवाल-खेता सड़क सुयालकोट में बंद हो गई है। वहीं, पिंडर नदी का जल स्तर बढ़ने से रामपुर-तोरती सड़क की लकड़ी की पुलिया बहने से इस क्षेत्र का संपर्क कट गया है।
विज्ञापन

देवाल-खेता सड़क बंद होने से नलधूरा, खेता, मानमती, हरमल, चोटिंग, उपथर, सौरीगाड़, रामपुर, तोरती, झलिया, चनियाली व कुंवरगढ़ का संपर्क कट गया है। नलधूरा से ऊपर कई वाहन फंसे हैं। पिंडर नदी का जल स्तर बढ़ने से जिस लकड़ी की पुलिया से छोटे वाहनों का आना जाना होता था, उस पुलिया के बहने से संपर्क कट गया है। देवाल-मुंदोली सड़क के ल्वाणी के पास मलबा आने से यह सड़क दो घंटे बाद खुल पाई। लोनिवि के एई निंरजन रावत नेकहा कि देवाल-खेता सड़क के सुयालकोट के पास लगातार पत्थर गिरने से मलबा हटाने का काम नहीं हो पा रहा है। जेसीबी मशीन मौके पर खड़ी है। शीघ्र सड़क खोल दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed