फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Dev Yatra started from Dharatalla to Nandkeshari's Gupt Ganga

Chamoli News: धरातल्ला से नंदकेशरी के गुप्त गंगा तक निकली देव यात्रा

Wed, 06 Sep 2023 04:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 04:49 PM IST
विज्ञापन
Dev Yatra started from Dharatalla to Nandkeshari's Gupt Ganga
फोटो
विज्ञापन

गढ़वाल व कुमाऊं से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर में की पूजा-अर्चना
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नंदाधाम नंदकेशरी में भव्य मेले का आयोजन
देवाल। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नंदाधाम नंदकेशरी में मेले का आयोजन हुआ। धरातल्ला से नंदकेशरी के गुप्त गंगा तक निकली देव यात्रा व देव नृत्य मेले का मुख्य आकर्षण रहा। गढ़वाल-कुमाऊं से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव-पार्वती मंदिर में पूजा-अर्चना की।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हर वर्ष नंदकेशरी में ग्राम पंचायत कोठी व धरातल्ला के ग्रामीण के सहयोग से इस धार्मिक मेले का आयोजन होता है। बुधवार की दोपहर साढ़े 12 बजे धरातल्ला के ग्रामीणों के द्वारा धरातल्ला से नंदकेशरी के गुप्त गंगा तक झांकी व देव यात्रा निकाली। गुप्त गंगा में स्नान के बाद देव यात्रा भगवान शिव- पार्वती मंदिर मे पहुंचीं। मंदिर में पूजा के बाद तीन पहर देव नृत्य का आयोजन हुआ। मंदिर में पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। शांम पांच बजे देव यात्रा धरातल्ला के लिए वापस निकली। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी दयाल सिंह रावत, कोठी के प्रधान पुष्पा देवी, बीडीसी मेंबर सीमा बिष्ट, धरातल्ला के प्रधान कला बिष्ट, अनकपाल सिंह, खिलाप सिंह, लखन रावत, प्रेम सिंह, गोपाल सिंह, रघुवीर सिंह, मदन सिंह, भुवन चंद्र, गोविंद प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

------------
नंदकेशरी में पौराणिक शिव व पार्वती का मंदिर है। यहां पर 12 वर्ष में आयोजित श्री नंदा राजजात में गढ़वाल व कुमाऊं के देवी देवताओं का मिलन होता है। इस स्थान से श्री नंदा राजजात संयुक्त रूप से हिमालय की यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed