{"_id":"67f3b8f9b7c050755f062fc1","slug":"demonstration-for-improvement-in-mark-sheets-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-113862-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: अंंकतालिकाओं में सुधार के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: अंंकतालिकाओं में सुधार के लिए प्रदर्शन
Mon, 07 Apr 2025 05:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 07 Apr 2025 05:07 PM IST
विज्ञापन
फोटो
एबीवीपी ने श्रीदेव सुमन विवि के कुलसचिव, कुलपति और परीक्षा नियंत्रक का पुतला फूंका
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की अंकतालिकाओं में विषय गलत अंकित होने पर एबीवीपी ने प्रदर्शन किया। साथ ही श्रीदेव सुमन विवि के कुलसचिव, कुलपति और परीक्षा नियंत्रक का पुतला फूंका। उन्होंने जल्द अंकतालिकाओं में सुधार की मांग उठाई।
सोमवार को महाविद्यालय परिसर के बाहर एबीवीपी ने प्रदर्शन किया। नाराज छात्र-छात्राओं ने कहा कि श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की स्थापना से ही छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों के परीक्षा परिणाम में कभी गड़बड़ियां तो कभी उन्हें अनुत्तीर्ण कर दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी परीक्षा परिणाम में अलग विषय अंकित कर दिया गया। जबकि परीक्षा किसी अन्य विषय की दी है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को परिणाम में सुधार के लिए विश्वविद्यालय और महाविद्यालय प्रशासन के चक्कर काटने पड़ते हैं। छात्र नेता अंशुल रावत के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने श्रीदेव सुमन विवि के कुलसचिव, कुलपति और परीक्षा नियंत्रक का पुतला फूंका। प्रदर्शन करने वालों में आशीष बुटोला, शिवांश चमोला, भुवन सिरस्वाल, नीरज राणा और आयुष कंडारी आदि मौजूद रहे।