फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demonstration against liquor shop

शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन

Fri, 24 Mar 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली Updated Fri, 24 Mar 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against liquor shop
angry women - फोटो : amar ujala bureau
नगर पालिका क्षेत्र गोपेश्वर में संचालित अंग्रेजी शराब की दुकान को घिंघराण रोड पर शिफ्ट करने पर ब्रह्मसैंण और रोली-ग्वाड़ गांव के ग्रामीणों के साथ ही राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान के छात्र-छात्रों ने कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी और जिला आबकारी अधिकारी से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। कहा कि क्षेत्र में युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं और शासन-प्रशासन यहां शराब का ठेका स्थापित कर युवाओं को नशे की लत में झोंक रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 11 बजे जनता जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। उन्होंने यहां शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने के बाद डीएम से भेंट की। कमला देवी, कुंती देवी और दीपा देवी ने कहा कि क्षेत्र में शराब का ठेका खुलने से शांत माहौल बिगड़ जाएगा।
विज्ञापन


किसी भी सूरत में क्षेत्र में शराब का ठेका खोलने नहीं दिया जाएगा। राजकीय पॉलीटेक्निक गोपेश्वर के छात्र मनीष, गुड़िया, रश्मि, अखिलेश रावत, सुमित, प्रीति, दीपक सिंह रावत, जगत सिंह, अनामिका, नीलम और धीरेंद्र बिष्ट का कहना है कि ब्रह्मसैंण के नजदीक ही पॉलीटेक्निक और आईटीआई संस्थान हैं। यहां शराब का ठेका खुला तो छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम विनोद कुमार सुमन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आबकारी विभाग से दुकानों की रिपोर्ट तलब कर आपसी सुलह समझौते के बाद ही दुकानों का संचालन किया जाएगा। दुकानों से किसी को भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

देवाल को शराब मुक्त ब्लाक बनाने की मांग

जनप्रतिनिधियों ने देवाल को शराब मुक्त ब्लॉक बनाने की मांग को लेकर सीएम को ज्ञापन दिया। क्षेत्र पंचायत प्रमुख उर्मिला बिष्ट के नेतृत्व में जन प्रतिनिधियों का एक दल सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिला। उन्होंने कहा कि ब्लॉक मुख्यालय में संचालित अंग्रेजी शराब की दुकान को पूर्ण रूप से बंद करने के लिए उन्होंने कई बार आंदोलन किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।


यहां पर स्थित शराब की दुकान से अपराधों में वृद्धि और सामाजिक सौहार्द पर विपरीत असर पड़ रहा है। उन्होंने सीएम से देवाल ब्लॉक से अंग्रेजी शराब की दुकान हटाने और शराब मुक्त ब्लाक बनाने की मांग की। ज्ञापन में ज्येष्ठ उप प्रमुख हरेंद्र कोटेड़ी, सेलखोला के प्रधान चंद्र मोहन मिश्रा, नंदी कुनियाल, भुवन बिष्ट और उमेश मिश्रा आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed