फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand to open PNB branch in Pokhari

Chamoli News: पोखरी में पीएनबी की शाखा खोलने की मांग

Mon, 28 Apr 2025 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 28 Apr 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
Demand to open PNB branch in Pokhari
पोखरी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पोखरी बाजार में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा खोलने की मांग की। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पोखरी में मात्र भारतीय स्टेट बैंक की एकमात्र शाखा है। 72 ग्राम पंचायतों के लोगों, नगर पंचायत व ब्लॉक मुख्यालय से लेकर अन्य सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों के लिए यही एकमात्र बैंक है। ऐसे में एसबीआई की शाखा में हर समय भीड़-भाड़ लगी रहती है। कई बार तकनीकी दिक्कत आ जाती है। इससे कई बार लोगों को बिना काम कराए ही लौटना पड़ता है। कांग्रेस ब्लॉक संरक्षक कुंवर सिंह चौधरी, आंदोलनकारी संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सिंह खत्री, संतोष चौधरी, राजेंद्र त्रिपाठी, मयंक नेगी, हर्षवर्धन चौहान, दिगपाल राणा ने यहां पीएनबी की शाखा खोलने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed