फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand to develop Ramlila Maidan as mini stadium

Chamoli News: रामलीला मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने की मांग

Mon, 05 Feb 2024 05:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 05 Feb 2024 05:28 PM IST
विज्ञापन
Demand to develop Ramlila Maidan as mini stadium
आदिबदरी। क्षेत्र के लोगों ने आदिबदरी के रामलीला मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने की मांग उठाई। कहा कि आदिबदरी के एकमात्र रामलीला मैदान में साल भर मेले व खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होती हैं लेकिन मैदान छोटा होने से खिलाड़ियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। जुलगढ़ के राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी पुष्कर भंडारी ने कहा कि वे बच्चों और युवाओं को फुटबाल में दक्ष बनाना चाहते हैं लेकिन मैदान के अभाव में वे यहां प्रतियोगिताएं आयोजित नहीं करवा पा रहे हैं। आदिबदरी के प्रधान यशवंत भंडारी ने कहा कि शासन-प्रशासन से कई बार यहां मिनी स्टेडियम बनाने की मांग कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। अगर मिनी स्टेडियम के रूप में मैदान को विकसित किया जाए तो कौथिग व अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन में भी सुविधा रहेगी। उन्होंने इस मैदान को शीघ्र मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने की मांग उठाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed