फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand to build a bridge on Chufla River

Chamoli News: चुफला नदी पर पुलिया बनवाने की मांग

Tue, 23 Jul 2024 06:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 23 Jul 2024 06:13 PM IST
विज्ञापन
Demand to build a bridge on Chufla River
फोटो
विज्ञापन

नंदानगर (चमोली)। चुफला नदी पर घिंघराण में बनी पैदल आरसीसी पुलिया दो साल पहले बरसात में ध्वस्त हो गई थी। मगर इसे आज तक नहीं बनाया जा सका है। बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने पर ग्रामीण चार किमी की अतिरिक्त तय कर गंतव्य को पहुंचते हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से यहां पर जल्द से जल्द पुलिया बनवाने की मांग की।

क्षेत्र पंचायत सदस्य अनीता देवी, राम सिंह बिष्ट, अब्बल सिंह बिष्ट, दलबीर सिंह, संता देवी, सुरेंद्र सिंह बिष्ट आदि ने कहा कि जुलाई 2022 को घिंघराण में चुफला नदी पर बनी आरसीसी पुलिया बरसात में ध्वस्त हो गई थी। इससे घिंघराण, भैसवाड़ा, जिमिटा, जुलेढुंग आदि गांव के लोग आवाजाही करते थे। इसके बाद ग्रामीणों ने नदी पर बल्लियां डालकर अस्थायी पुलिया बनाई लेकिन बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने से बल्लियों से आवाजाही करना संभव नहीं हो रहा है। लोगों को नंदानगर बाजार जाने, खेती बाड़ी के लिए और स्कूली जाने के लिए चार किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed