फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Congress protests against Chief Election Commissioner, burns effigy.

Chamoli News: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

Mon, 28 Sep 2026 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 28 Sep 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
Congress protests against Chief Election Commissioner, burns effigy.
फोटो
विज्ञापन

राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर पद से हटाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को गोपेश्वर बस स्टेशन तिराहे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल पद से हटाने की मांग उठाई।
कांग्रेस कार्यकर्ता बस स्टेशन तिराहे पर एकत्रित हुए और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला। जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने के साथ ही उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों और मतदाता सूचियों में किए गए बदलावों की स्वतंत्र एवं व्यापक समीक्षा कराने की मांग की गई। प्रदर्शन में बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला, पूर्व अध्यक्ष मुकेश नेगी, आनंद सिंह पंवार, दशोली ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी, प्रदेश सचिव सुदर्शन शाह, संदीप पटवाल, संदीप झिंक्वाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं रुद्रप्रयाग में भी जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के पुतलों का दहन किया। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व विधायक मनोज रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप कंडारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, प्रवक्ता नरेंद्र बिष्ट, लक्ष्मण रावत, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आकाश कप्रवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed