फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   welldone performence of farmer's son

किसान के बेटे ने किया कमाल

Tue, 26 May 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Tue, 26 May 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन

शहर की चकाचौंध से दूर चमोली जिले के भेंटी गांव में किसान सब्बर सिंह के छोटे बेटे महावीर ने उत्तराखंड बोर्ड की इंटर परीक्षा में 90.40 फीसदी अंक प्राप्त कर राज्य में 16वीं रेंक प्राप्त की है।

विज्ञापन


महावीर को मेरिट में आने की सूचना मंगलवार को अमर उजाला ने दी। हर रोज जीआईसी घाट पहुंचने के लिए छह किमी की दूरी पैदल नापने के बावजूद महावीर ने घर का पूरा ख्याल रखा।
विज्ञापन


पिता के साथ खेतों में हल भी लगाया। उन्होंने हाईस्कूल में भी 82 फीसदी अंक हासिल किए थे। अब इंटर में महावीर ने बिना ट्यूशन के यह मुकाम हासिल किया। वह इंजीनियर बनकर देश में अपने माता-पिता का नाम रोशन करना चाहते हैं। महावीर के पिता सब्बर सिंह और माता कमला देवी खेती कर परिवार की आजीविका चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महावीर अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हैं। दिनभर खेतों में काम करने वाले माता-पिता से महावीर को मेहनत करने की सीख मिली।

महावीर ने बताया कि हर दिन पांच से छह घंटे पढ़ाई करने के साथ ही वह विद्यालय में पढ़ाए हर एक चेप्टर का घर पर रिविजन करते थे। महावीर के पिता सब्बर सिंह का कहना है कि महावीर का सपना इंजीनियर बनना है। वह छोटी उम्र से ही मेहनती और लगनशील रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed