{"_id":"ff110aaccfbdba9b5eea773a94dd766f","slug":"teasing-with-teenager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से छेड़छाड़, एसडीएम से शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से छेड़छाड़, एसडीएम से शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Mon, 08 Feb 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील के राजस्व पुलिस क्षेत्र में एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। मामले में किशोरी के परिजनों ने एसडीएम को तहरीर दी। एसडीएम ने नायब तहसीलदार को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। वहीं आरोपी ने अपने ऊपर लगाए गए आरोप को नकार दिया।
एसडीएम को दी गई शिकायत के मुताबिक रविवार सात फरवरी को किशोरी के माता-पिता किसी काम से गांव से बाहर गए थे। इस दौरान किशोरी घर में अकेली थी।
रविवार दोपहर एक बजे करीब किशोरी गांव की दुकान से सामान लेकर अपने घर जा रही थी तो रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति ने किशोरी से जबरन छेड़छाड़ की। विरोध करने पर किशोरी के कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान गांव की एक महिला यहां पहुंच गई और हो हल्ला करने पर वह व्यक्ति किशोरी को देख लेने की बात कहकर भाग गया।
देर शाम जब किशोरी के माता-पिता घर पहुंचे तो किशोरी ने आपबीती सुनाई। सोमवार को किशोरी के पिता ने तहसील पहुंचकर एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम अनूप कुमार नौटियाल के निर्देश पर एनटी ने राजस्व उपनिरीक्षक को कार्रवाई करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
राजस्व उपनिरीक्षक पंकज सजवाण ने बताया कि मामले में किशोरी को मेडिकल के लिए गोपेश्वर भेजा गया है। दूसरी ओर आरोपी व्यक्ति ने राजस्व पुलिस से आरोपों को नकारते हुए कहा कि उसे जबरन फंसाया जा रहा है।