फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Created awareness about voting through drama

Chamoli News: नाटक के जरिये वोट डालने के लिए किया जागरूक

Wed, 22 Nov 2023 05:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 22 Nov 2023 05:22 PM IST
विज्ञापन
Created awareness about voting through drama
गोपेश्वर पीजी कालेज में मतदाता जागरूकता की शपथ लेते छात्र-छात्राएं। संवाद
गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएड प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता सहित अन्य सामाजिक विषयों पर नाटक का मंचन किया। जबकि प्रभारी प्राचार्य प्रो. स्वाति नेगी ने छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

नाटक के जरिए छात्र-छात्राओं ने अपने मत का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने का आह्वान किया। कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण बिंदु है। यही देश की दिशा और दशा को तय करता है। साथ ही मोबाइल की लत, पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि बिंदुओं पर भी नाटक से जागरूक किया गया। संचालन डाॅ. विधि ढौंडियाल ने किया। इस अवसर पर डॉ. एसी कुकरेती, डॉ. डीएस नेगी, डॉ. आरके यादव, डॉ. सरिता पंवार, डॉ. रुपिन, डॉ. बबिता, डॉ. समीक्षा, डॉ. हिमांशु बहुगुणा, डॉ. अखिल चमोली, डॉ. कुलदीप नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed