कंडवालगांव में बारिश से गिरीश चंद्र के मकान के आगे आंगन की दीवार टूट गई जिससे उनके मकान को भी खतरा हो गया है। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम को पत्र लिखा और दीवार निर्माण कर सुरक्षा की मांग की। कहा कि रहने का कोई अन्य सहारा न होने के कारण वह इसी मकान में दहशत में रहने के लिए मजबूर हैं। पटवारी मनीष रावत ने कहा कि मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा।
फसल खराब होने की कगार पर
नारायणबगड़। ग्रामीणों के खेतों में काटकर रखी गई धान की फसल बारिश से खराब होने की आशंका से काश्तकार चिंतित हैं। गांवों में धान समेत कई मोटे अनाज की फसलों की कटाई-मंडाई का काम चल रहा है, लेकिन मौसम की बेरुखी ने काश्तकारों को परेशानी में डाल दिया है। खेतों में मंडाई के लिए रखे गए धान के ढेर बारिश से खराब होने की कगार पर हैं।