Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Consumers in Dewal area did not receive ration

Chamoli News: देवाल क्षेत्र के कई गांवों के उपभोक्ताओं को दो माह का राशन नहीं मिला

Sat, 20 Dec 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 20 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Consumers in Dewal area did not receive ration

विज्ञापन
देवाल। विकासखंड के करीब 15 गांवों में दो माह का राशन नहीं पहुंचा है। ग्रामीण इधर राशन का इंतजार कर रहे हैं। उधर पूर्ति विभाग ने ग्रामीणों के कोटे के राशन को स्कूलों में वितरित कर दिया है। पूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार स्कूलों के लिए तीन माह का राशन नहीं आने पर पर ऐसा किया गया है। अब उपभोक्ताओं ने मामले में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जांच करने और कार्रवाई करने की मांग की है।


उपभोक्ताओं को बीपीएल, एपीएल व अंतोदय योजना का गेहूं व चावल दिया जाता है। लेकिन ब्लॉक के सेलखोला, बेराधार, कोठी, ऊणी, नंदकेशरी, देवसारी, इच्छोली, कैल, सरकोट, पूर्णा सहित कई गांव में नवंबर व दिसंबर का राशन नहीं मिला। उपभोक्ता रघुवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, हेम चंद्र आदि ने बताया कि उन्हें नवंबर व दिसबंर का गेहूं व चावल नहीं दिया गया। उपभोक्ता लगातार सस्ते गल्ले की दुकानों के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन डीलरों ने बताया कि उन्हें नवंबर व दिसंबर का गेहूं व चावल नहीं दिया गया। साधन सहकारी समिति देवाल के सचिव बीडी उनियाल ने बताया कि समिति से आठ गांव के उपभोक्ता राशन लेते हैं लेकिन दो माह से पूर्ति विभाग ने उन्हें राशन नहीं दिया। वहीं इस बारे में पूर्ति निरीक्षक मनोहर फस्वार्ण से पूछने पर बताया कि करीब 15 गांव में नवंबर व दिसंबर का राशन का वितरण नहीं हो पाया है। कहा कि स्कूलों का तीन माह का राशन नहीं पहुंचा था। लेकिन सभी स्कूलों को दिसंबर तक का राशन दे दिया गया। जिस कारण कई डीलरों को नवंबर व दिसंबर का राशन नहीं दिया गया। दिसंबर का चावल अभी नहीं पहुंचा। राशन उपलब्ध होते ही वितरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed