फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Confusion over Lakshya Yajna of Mata Anasuya continues

माता अनसूया के लक्ष यज्ञ को लेकर असमंजस बरकरार

Tue, 17 Mar 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Confusion over Lakshya Yajna of Mata Anasuya continues
आगामी मई माह में संतानदायिनी माता अनसूया का यज्ञ होना है, लेकिन माता अनसूया के लक्ष यज्ञ को लेकर ग्राम विकास एवं धर्मस्व समिति और देवरा यात्रा समिति में एक राय न बनने से श्रद्धालुगण असमंजस में हैं। अब श्री अनसूया मंदिर ट्रस्ट समिति और देवारा यात्रा समिति ने यज्ञ संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन से मदद मांगी है।
विज्ञापन

ट्रस्ट के अध्यक्ष बीएस झिंक्वाण और देवरा यात्रा समिति के मुख्य प्रबंधक भगत सिंह बिष्ट ने लक्ष यज्ञ को लेकर डीएम और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। कहा गया कि ग्राम पंचायत खल्ला के कुछ लोग यज्ञ में विघ्न खड़ा कर रहे हैं। बीते वर्ष आठ अक्तूबर को माता अनसूया की दिवारा यात्रा शुरू हुई थी। यात्रा को लेकर आठ गांवों ने अपनी सहमति दी, लेकिन खल्ला गांव के ग्रामीणों ने इस यात्रा का बहिष्कार किया। अब माता अनसूया का दस दिवसीय लक्ष होम यज्ञ होना है। माता का प्राचीन यज्ञ कुंड खल्ला गांव में है, लेकिन गांव के कुछ लोग यज्ञ को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने डीएम से यज्ञ कराने के लिए पूर्ण सहयोग कराने की मांग उठाई। इधर, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि ग्रामीणों के बीच एक राय बनाने का प्रयास किया जाएगा। किसी भी स्थिति में क्षेत्र में शांति भंग होने की स्थिति नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed