फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Completion of Shri Ramcharit Manas reading

Chamoli News: श्रीरामचरित मानस पाठ का समापन

Sun, 03 Aug 2025 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 03 Aug 2025 05:31 PM IST
विज्ञापन
Completion of Shri Ramcharit Manas reading
फोटो
विज्ञापन


कर्णप्रयाग। नगर के सांकरी सेरा स्थित पौराणिक सांकरेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित दो दिवसीय श्रीरामचरित मानस पाठ यज्ञ की पूर्ण आहुतियों और विशाल भंडारे के साथ संपन्न हो गया। अनुष्ठान के समापन पर आचार्यों ने विष्णुसहस्त्रनाम, नामावलियों आदि वैदिक मंत्रों से यज्ञ की पूर्ण आहुतियां अर्पित कीं। आयोजन में अनिल डिमरी, सुशील थपलियाल, हरीश पुरोहित, मनोज पुजारी, अरविंद गुसाईं, नरेश डिमरी, मोहन सती, प्रदीप बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद


संगम पर कांवड़ यात्रियों ने भरा जल
कर्णप्रयाग/नारायणबगड़। कपीरी पट्टी के पौराणिक छांतेश्वर महादेव मंदिर में पांच अगस्त से स्कंद पुराण का आयोजन होगा। इससे पूर्व ममंद और सैकड़ों श्रद्धालुओं ने संगम तट से कंडारा गांव के पौराणिक नंदादेवी मंदिर तक भव्य जल कलश यात्रा निकाली। छांतेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश सारस्वत ने बताया कि भोलेनाथ के महाभिषेक के बाद मंदिर में सात दिवसीय स्कंद पुराण कथा का आयोजन होगा। इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह पुंडीर, संरक्षक भरत सिंह रावत, बलवंत सिंह खत्री, नरेंद्र सिंह भंडारी, खिलदेव रावत आदि मौजूद रहे। वहीं नारायणबगड़ के कौब गांव से कांवड़ यात्रियों का जत्था कर्णप्रयाग संगम से गंगाजल लेने के लिए पहुंचा। इस दौरान सिमली, नौली, बगोली, नलगांव में स्थानीय लोगों ने उन्हें जलपान कराया। सिमली में थराली विधायक भूपालराम टम्टा ने कांवड़ यात्रियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। अब कांवड़ यात्री सोमवार सुबह नारायणबगड़ से प्रस्थान कर मृत्युंजय महादेव मंदिर देवधूरा, कौबेश्वर महादेव मंदिर कौब तथा कमलेश्वर महादेव मंदिर केवर पहुंचेंगे। जहां जलाभिषेक के साथ कांवड़ यात्रा का समापन होगा। इस दौरान विहिप के स्थानीय संयोजक दलीप सिंह नेगी, वीर भरत सिंह नेगी, एनडी सती, एनपी सती, चंद्र सिंह, चंद्रमणि, चरण सिंह, दर्शन सिंह नेगी आदि शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed