फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Complete all preparations for the budget session on time.

Chamoli News: बजट सत्र को लेकर सभी तैयारियां समय पर करें पूर्ण

Thu, 05 Feb 2026 07:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 05 Feb 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Complete all preparations for the budget session on time.
फोटो
विज्ञापन

डीएम ने गैरसैंण में प्रस्तावित बजट सत्र को लेकर की समीक्षा बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बजट सत्र के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें ताकि सत्र के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो।

गैरसैंण में आगामी नौ से 13 मार्च तक बजट सत्र प्रस्तावित है। सत्र को लेकर जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुटा है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, आवास, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य सेवाएं, साफ-सफाई, संचार सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारी की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि सत्र के सफल आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरा करें। बैठक में पुलिस प्रशासन, लोनिवि, स्वास्थ्य विभाग, जल संस्थान, नगर पंचायत सहित अन्य विभागों ने अपनी-अपनी तैयारियों की जानकारी दी। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तैयारियों की नियमित निगरानी करें ताकि कोई समस्या हो तो उसे समय पर दूर किया जा सके। बैठक में सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed