{"_id":"66eeb63065dea705ec08bb34","slug":"cleanliness-campaign-launched-students-administered-oath-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-108239-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: स्वच्छता अभियान चलाया, छात्र-छात्राओं को दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: स्वच्छता अभियान चलाया, छात्र-छात्राओं को दिलाई शपथ
Sat, 21 Sep 2024 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 21 Sep 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर/पोखरी/कर्णप्रयाग/थराली। स्वच्छता सेवा मिशन के तहत चल रहे कार्यक्रम में पीजी कॉलेज गोपेश्वर और पीजी कॉलेज पोखरी में सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
पीजी कॉलेज गोपेश्वर में नमामि गंगे के बैनर तले परिसर में साफ-सफाई की गई जिसमें एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवी, रोवर्स रेंजर सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसके बाद उन्हें शपथ दिलाई गई। वहीं पीजी कॉलेज पोखरी में एनएसएस प्रभारी डॉ. आरती रावत के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्राचार्य डाॅ. संजीव कुमार जुयाल ने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। इस दौरान बड़ी संख्या में प्राध्यापक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
दूसरी ओर कर्णप्रयाग में नगर पालिका ने स्कूली बच्चों के साथ रैली निकाली। साथ ही बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक नितिन सती ने बताया कि दो अक्तूबर को प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया जाएगा। वहीं थराली नगर पंचायत ने राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर अपर बाजार में सफाई अभियान चलाया। नगर पंचायत के अधिशासी अभियंता टंकार कौशल ने कहा कि आज के इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता ही सेवा की थीम है।