{"_id":"663f61f63fffb6220c01cf10","slug":"chardham-yatra-begins-tourism-information-center-is-locked-gopeshwar-news-c-47-sdrn1001-105982-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: चारधाम यात्रा शुरू, पर्यटन सूचना केंद्र पर लटका है ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: चारधाम यात्रा शुरू, पर्यटन सूचना केंद्र पर लटका है ताला
Sat, 11 May 2024 05:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 11 May 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
सरकार की मंशा पर पलीता लगा रहा है पर्यटन विभाग
यात्रियों व पर्यटकों की सुविधा जोशीमठ में खोला गया है पर्यटन सूचना केंद्र
जोशीमठ। पर्यटकों की सुविधा देने के बजाय पर्यटन विभाग सरकार की मंशा पर पलीता लगा रहा है। स्थिति यह है कि चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है, लेकिन जोशीमठ में पर्यटन जन सूचना केंद्र पर ताला लटका हुआ है। ऐसे में यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को इसका लाभ नहीं मिल पा पाएगा।
क्षेत्र में बदरीनाथ धाम के अलावा अन्य पौराणिक मंदिर व धार्मिक स्थलों के अलावा कई पर्यटक स्थल भी हैं। जोशीमठ से बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, औली, नीती घाटी सहित अन्य तीर्थ व पर्यटन स्थलों के लिए यात्री व पर्यटक जाते हैं। यात्रियों या पर्यटकों की सुविधा के लिए जोशीमठ में पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटन सूचना केंद्र बनाया गया है, जिससे क्षेत्र की जानकारी से अनजान यात्रियों व पर्यटकों को सही जानकारी मिल सके, लेकिन केंद्र पर अभी तक ताला लटका हुआ है। जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार को खुलेंगे और यात्रियों के आने का सिलसिला शनिवार से शुरू हो जाएगा। ऐसे में यदि कोई श्रद्धालु या पर्यटक किसी तरह की जानकारी हासिल करना चाहेगा तो उसे इधर उधर ही भटकना पड़ेगा।
- यहां पर तैनात एक कर्मचारी का तबादला हो गया और एक कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए। कर्मचारियों की कमी के चलते केंद्र को बंद रखना पड़ रहा है। कर्मचारियों को बदरीनाथ भी जाना पड़ता है, जिससे बीच-बीच में इसे खोला जाता है। उच्चाधिकारियों से कर्मचारियों के तैनाती की मांग की गई है।
विज्ञापन
- बृजेंद्र पांडेय, जिला पर्यटन विकास अधिकारी चमोली