फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli: IAF personnel Ashish passes away bid final farewell with military honors at ancestral ghat

चमोली: वायुसेना के जवान आशीष का आकस्मिक निधन, पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Thu, 17 Sep 2026 06:38 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल(चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 17 Sep 2026 06:38 PM IST
सार

12 सितंबर को आशीष का अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर पालम के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था 15 सितंबर की रात जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Chamoli: IAF personnel Ashish passes away  bid final farewell with military honors at ancestral ghat
वायुसेना के जवान का अंतिम संस्कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के कोठी गांव निवासी भारतीय वायुसेना के जवान आशीष जुयाल (37) का आकस्मिक निधन हो गया है। गुरुवार को उनके पैतृक घाट घटबगड़ में वायुसेना के जवानों द्वारा सलामी दी गई और सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर किया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 12 सितंबर को आशीष का अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर पालम के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था 15 की रात जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जवान के इस तरह अचानक चले जाने से पूरे क्षेत्र और कोठी गांव में शोक पसरा है।
विज्ञापन


कर्णप्रयाग: मेडिकल शॉप पर हार्ट अटैक आने से अचानक गिरा शख्स, संचालक ने सीपीआर देकर बचाई जान
विज्ञापन
विज्ञापन


तिरंगे में लिपटा देख परिजनों में मचा कोहराम
बृहस्पतिवार शाम साढ़े तीन बजे वायुसेना के जवान उनके पार्थिव शरीर को लेकर उनके पैतृक निवास कोठी गांव पहुंचे। जैसे ही तिरंगे में लिपटा जवान का शव घर पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिन्होंने नम आंखों से देश के वीर जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। एयर फोर्स के वारंट आफिसर संजय कुमार, विधायक भूपाल राम टम्टा सहित कई ने उंहे श्रद्धांजलि अर्पित की। जवान आशीष अपने पीछे अपनी मां देवेश्वरी, पत्नी संध्या व छह साल की मासूम बेटी को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed