फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli, Gopeshwar putting jam on the route for three hours.

चमोली-गोपेश्वर मार्ग पर तीन घंटे लगा जाम

Fri, 03 Feb 2017 09:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर। Updated Fri, 03 Feb 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
Chamoli, Gopeshwar putting jam on the route for three hours.
शुक्रवार को ओएफसी लाइन की खुदाई के दौरान चमोली-गोपेश्वर सड़क पर लगा जाम। - फोटो : amar ujala.

चमोली-गोपेश्वर मोटर मार्ग के किनारे बिछाई जा रही ओएफसी के कारण शुक्रवार को करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान कई लोग वाहन छोड़कर तीन किमी की पैदल दूरी तय कर गोपेश्वर और चमोली बाजार पहुंचे। जाम में चुनाव में लगे उड़न दस्ते भी फंसे रहे।

विज्ञापन


इसे देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने संचार कंपनी के उच्च अधिकारियों को नोटिस भेजकर शीघ्र कार्य रोकने के निर्देश दिए। इन दिनों चमोली-गोपेश्वर सड़क पर कोठियालसैंण, ग्वीलों, पोखरी बैंड, पटियालधार, हल्दापानी, हॉस्पिटल बैंड, डिग्री कॉलेज, पेट्रोल पंप के साथ ही चमोली-मंडल-ऊखीमठ सड़क किनारे ओएफसी बिछाने का काम चल रहा है। सड़क के किनारे खुदाई के चलते बुधवार को तो चमोली-गोपेश्वर मार्ग पर जाम लग गया। लोग तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में लगे प्रेक्षक और उड़न दस्ते भी जाम में फंस गए। इससे निर्वाचन कार्य प्रभावित हुआ। गोपेश्वर के व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित का कहना है कि लाइन बिछाने का कार्य रात के समय करना चाहिए ताकि दिन में जाम न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सुमन ने बताया कि ओएफसी बिछा रही कंपनी को शीघ्र कार्य बंद करने और खोदी सड़क को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी कार्य बंद नहीं किया गया तो संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed