फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli district won eight medals in National Taekwondo

Chamoli News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो में चमोली जिले ने तीन गोल्ड सहित आठ मेडल जीते

Wed, 11 Oct 2023 07:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 11 Oct 2023 07:43 PM IST
विज्ञापन
Chamoli district won eight medals in National Taekwondo
चमोली के बच्चों ने ताइक्वांडो में जीते मैडल। स्रोत: ताइ
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। नोएडा में हुई राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चमोली के खिलाड़ियों ने तीन गोल्ड मेडल के साथ कुल आठ मेडल अपने नाम किए। हुजैफानाज अंसारी ने दूसरी बार राष्ट्रीय ओपन में गोल्ड मेडल जीता है। ताइक्वांडो कोच शुभम शाह ने बताया कि नोएडा में पांच से आठ अक्तूबर तक राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई थी जिसमें चमोली के प्रथमेश पंवार, हुजैफानाज अंसारी व निखिल नेगी ने गोल्ड मेडल जीते। जबकि दीपक नेगी और एहतेशाम अंसारी ने सिल्वर, रिषभ बिष्ट, कपिल बिष्ट व अंशिका ने कांस्य पदक जीता। संवाद


ढामकेश्वर स्कूल के किशन को मिला इंस्पायर अवॉर्ड

पौड़ी। खिूर्स ब्लाॅक के इंटर काॅलेज ढामकेश्वर के कक्षा 8 के छात्र किशन ने जिले का नाम राष्ट्रीय फलक पर चमकाया है। किशन को विज्ञान के अनुप्रयोग के लिए इंस्पायर अवॉर्ड से नवाजा गया है। सीईओ डीसी गौड़ ने बताया कि बीते 7 व 8 अक्तूबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में इंस्पायर अवॉर्ड कार्यक्रम हुआ था। उसमें पौड़ी जिले के किशन (पुत्र मनोज कुमार) का ग्रास एंड व्हीट कटर प्रोजेक्ट चुना गया था। इसके बाद उन्हें इंस्पायर अवॉर्ड के लिए चयनित किया गया। इस प्रोजेक्ट के लिए विद्यालय के सहायक अध्यापक आशीष रावत ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed