{"_id":"67dac5d018488f454407ac1b","slug":"chamoli-district-will-soon-get-101-guest-speakers-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-111370-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: चमोली जिले को जल्द मिलेंगे 101 अतिथि प्रवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: चमोली जिले को जल्द मिलेंगे 101 अतिथि प्रवक्ता
Wed, 19 Mar 2025 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 19 Mar 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने जारी की मेरिट सूची, जल्द आवंटित होंगे विद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे चमोली जिले के राजकीय इंटर कॉलेजों को जल्द 101 अतिथि प्रवक्ता मिल जाएंगे। शिक्षा विभाग ने अतिथि प्रवक्ताओं की मेरिट सूची जारी कर दी है। उम्मीद है कि नया शिक्षा सत्र शुरू होते ही विद्यालयों में इनकी तैनात कर दी जाएगी।
चमोली जिले के 127 राजकीय इंटर कॉलेजों में विभिन्न विषयों में प्रवक्ता के 1138 पद स्वीकृत हैं जिसके सापेक्ष वर्तमान में 966 प्रवक्ता ही तैनात हैं, इनमें 449 अतिथि प्रवक्ता भी शामिल हैं। जबकि 172 प्रवक्ता के पद रिक्त चल रहे हैं। रिक्त पदों में ज्यादातर कला विषय के शिक्षक हैं। अब शिक्षा विभाग ने माध्यमिक विद्यालयों के लिए 101 अतिथि प्रवक्ता की मेरिट सूची जारी की है। इसमें हिंदी, भूगोल, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र और इतिहास विषय के प्रवक्ता शामिल हैं। यदि सभी प्रवक्ता विद्यालयों में तैनाती देते हैं तो जिले के ज्यादातर विद्यालयों में प्रवक्ता के पद भर जाएंगे। मात्र 71 पद ही रिक्त रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह रावत ने बताया कि जल्द अतिथि प्रवक्ताओं की फाइल जिलाधिकारी के पास भेज दी जाएगी। नया शिक्षा सत्र शुरू होने पर विद्यालयों में अतिथि प्रवक्ताओं की तैनाती कर दी जाएगी।