फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli district is at third place in every house tap scheme.

Chamoli News: हर घर नल योजना में चमोली जिला तीसरे नंबर पर

Thu, 23 Nov 2023 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 23 Nov 2023 06:12 PM IST
विज्ञापन
Chamoli district is at third place in every house tap scheme.
जिले में योजना के तहत 98 प्रतिशत कार्य हो चुके पूरे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल (एफएचटीसी) की रैंकिंग में चमोली जिला प्रदेश में तीसरे नंबर पर आया है। योजना के तहत जिले में 98.20 प्रतिशत कार्य पूरे हो चुके हैं।

चमोली जिले के दशोली और नंदानगर (घाट) ब्लॉक में हर घर नल कनेक्शन का काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा जिले के विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, ग्राम पंचायत भवनों में भी यह कार्य पूरा किया गया है। जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार सैनी ने बताया कि योजना के तहत जिले में 76 हजार 514 घरेलू नल कनेक्शन का लक्ष्य है जबकि जिले में 75 हजार 136 घरों में कनेक्शन लगा दिए गए हैं। अन्य ब्लॉकों में भी एफएचटीसी का काम अंतिम चरण में है। वहीं जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने कार्यदायी संस्था को दिसंबर तक एफएचटीसी का कार्य शत प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed