{"_id":"678f98504e01a1626e033ba7","slug":"chamoli-80-polling-parties-will-leave-from-gopeshwar-sports-ground-today-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-110370-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली : गोपेश्वर खेल मैदान से आज रवाना होंगी 80 पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली : गोपेश्वर खेल मैदान से आज रवाना होंगी 80 पोलिंग पार्टियां
Tue, 21 Jan 2025 06:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 21 Jan 2025 06:21 PM IST
विज्ञापन
फोटो
23 पार्टियां रिजर्व में रखीं, 26 संवेदनशील और 7 अति संवेदनशील मतदान केंद्र बनाए
पोलिंग पार्टियों को रवानगी के समय मिलेगी बूथ की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। आगामी 23 जनवरी को होने वाले निकाय चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार 21 जनवरी को गोपेश्वर के खेल मैदान से 80 मतदान केंद्रों के लिए 80 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी जबकि 23 पार्टियां रिजर्व में रखी गई हैं। वहीं रेंडमाइजेशन के तहत पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थल आवंटित किए गए लेकिन उन्हें बुधवार को रवानगी के समय ही मतदेय स्थलों की जानकारी दी जाएगी।
निकाय चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों के लिए 10 बस और 24 मैक्स वाहन लगाए गए हैं। जनपद में 26 संवेदनशील और 7 अति संवेदनशील बूथ चिह्नित हैं। इन बूथों पर सशस्त्र सैन्य बल तैनात रहेगा। 23 जनवरी को मतदान संपन्न होने के बाद उसी दिन सभी पोलिंग पार्टियां मतपेटियों को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में बनाए मतगणना केंद्र के स्ट्रांग रूम में जमा कर देंगे। वहीं दूसरी ओर निकाय चुनाव के लिए मंगलवार को तीसरे रेंडमाइजेशन में पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थल आवंटित किए गए लेकिन उन्हें बुधवार को रवानगी के समय ही मतदेय स्थलों की जानकारी दी जाएगी।
चमोली जिले की 10 निकायों (चार नगर पालिका छह नगर पंचायत) के लिए 80 पोलिंग बूथ बने हैं। रिजर्व सहित 103 पोलिंग पार्टियों में 412 कार्मिक तैनात किए गए हैं। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय व तृतीय शामिल हैं। हर पार्टी में मतदान कार्मिक द्वितीय के रूप में महिला कार्मिक तैनात है। पोलिंग पार्टियों को सॉफ्टवेयर के माध्यम से रेंडमाइजेशन करते हुए निकायवार मतदेय स्थल आवंटित किए गए। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी, सामान्य प्रेक्षक अपूर्णा पांडेय, सुरेश चंद्र जोशी, राजेंद्र सिंह रावत, नरेंद्र कुमार, नोडल अधिकारी कार्मिक नंदन कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, सहायक नोडल अधिकारी कार्मिक धर्म सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र का निरीक्षण
गोपेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने निकाय चुनाव के लिए जीजीआईसी गोपेश्वर में बनाए गए स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना की सभी तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि एजेंटों के लिए सुगम आवाजाही व मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। मतगणना कक्षों में सुरक्षा जाली की ऊंचाई बढ़ाने और सभी खिड़कियों में पर्दे लगाने के निर्देश दिए। कहा कि मतगणना केंद्र में एलईडी स्क्रीन, बेरिकेडिंग, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी कैमरे, मीडिया सेंटर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस दौरान नोडल कार्मिक नंदन कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता और सहायक निर्वाचन अधिकारी एचएस भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद