फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli: 11 roads to be repaired, approval received from central government

चमोली : 11 सड़कें होंगी दुरुस्त, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी

Tue, 10 Mar 2026 05:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 10 Mar 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
Chamoli: 11 roads to be repaired, approval received from central government
फोटो-
विज्ञापन

लंबे समय से सड़क निर्माण की कर रहे थे मांग, अब पैदल चलने से मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत चमोली जनपद की 11 प्रमुख सड़कों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार की स्वीकृति मिल गई है। इन सड़कों के निर्माण की मांग ग्रामीण लंबे समय से कर रहे थे। पीएमजीएसवाई के पोखरी डिवीजन में चार और कर्णप्रयाग के दो डिवीजन में सात सड़कें स्वीकृत हुई हैं। विभागीय स्तर पर सड़कों के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। सड़कों के निर्माण से गांवों के लोगों को पैदल चलने से मुक्ति मिल जाएगी।
पोखरी डिवीजन के अंतर्गत गोपेश्वर-पोखरी सड़क से बछेर गांव के लिए 2.83 किलोमीटर सड़क को केंद्र सरकार की स्वीकृति मिली है जिसके निर्माण के लिए 441.59 लाख रुपये भी स्वीकृत हुए हैं। इसके अलावा हापला-मसोली सड़क से गुड़म-नैल (6.10 किमी), पोखरी-हरिशंकर सड़क से थाला बैड़ (3.53 किमी) और गोगना पानी से भदूड़ा (2.40 किमी) सड़क के निर्माण के लिए 379.63 लाख की धनराशि मंजूर हुई है। कर्णप्रयाग डिवीजन में मुंदोली-वाण सड़क से हरानी चक मुंदोली (4.33 किमी), कुमोली से फरकंडे तल्ली (4.08 किमी), आदिबदरी-कांसुवा (7 किमी), गैरसैंण-पज्याणा से कुमोली-रायबंद (3.18 किमी), डुंगरी-मुखाेड़ा-लिवाड़ी (9.10 किमी), कर्णप्रयाग-नौटी सड़क से चंदोली-लिवंठा (4 किमी) तथा बदरीनाथ हाईवे से जयकंडी-ग्वाड़ (12.5 किमी) सड़क के निर्माण को केंद्र सरकार की स्वीकृति मिल गई है। पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता मदनमोहन बिजल्वाण ने बताया कि सड़काें के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इन सड़कों पर वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया भी अधिक नहीं है जिससे सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


कोट दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र भी अब सड़क से जुड़ जाएंगे। सड़कों की स्वीकृति के लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के प्रयासों से सड़कों को स्वीकृति मिली है। - राजेंद्र भंडारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री, बदरीनाथ क्षेत्र, चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed