{"_id":"64ff0a4319db10852d0f76f4","slug":"boulder-fell-on-moving-car-four-employees-including-bdo-injured-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1011-1348-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर भूस्खलन, चलती कार पर गिरा बोल्डर, बीडीओ समेत चार कर्मचारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर भूस्खलन, चलती कार पर गिरा बोल्डर, बीडीओ समेत चार कर्मचारी घायल
Mon, 11 Sep 2023 06:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणबगड़(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणबगड़(चमोली)
Updated Mon, 11 Sep 2023 06:35 PM IST
सार
नारायणबगड़ के खंड विकास अधिकारी राकेश मोहन नयाल अपने कर्मचारियों के साथ कर्णप्रयाग से नारायणबगड़ आ रहे थे। इसी दौरान नलगांव से तीन किलोमीटर आगे अचानक पहाड़ी से कई बोल्डर उनकी कार के ऊपर आ गिरे।
विज्ञापन
कार पर गिरे बोल्डर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर नारायणबगड़-नलगांव के बीच चलती कार पर कई बोल्डर आ गिरे। इस दौरान बड़ा हादसा तो होने से बच गया लेकिन कार में सवार नारायणबगड़ के बीडीओ समेत चार ब्लॉक कर्मचारी चोटिल हो गए जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान हाईवे पर दोनों ओर आधे घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
सोमवार सुबह नारायणबगड़ के खंड विकास अधिकारी राकेश मोहन नयाल अपने कर्मचारियों एबीडीओ बीरेंद्र असवाल, रमेशचंद्र अमोली, एबीडीओ सहकारिता चंद्रमणि बरमोला के साथ कर्णप्रयाग से नारायणबगड़ आ रहे थे। इसी दौरान नलगांव से तीन किलोमीटर आगे अचानक पहाड़ी से कई बोल्डर उनकी कार के ऊपर आ गिरे।
विज्ञापन
Badrinath Highway: पागल नाला में मलबा आने से आठ घंटे बंद रहा हाईवे, वाहन पर गिरा बोल्डर, बाल-बाल बचे यात्री
विज्ञापन
कार में सवार सभी लोग चोटिल हो गए। जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई। चारों को स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ लाया गया। डाॅ. नवीन डिमरी ने बताया कि सभी को मरहम पट्टी करने के बाद घर भेज दिया गया है। वहीं हादसे के बाद हाईवे के दोनों ओर जाम लग गया। बीआरओ ने जेसीबी से बोल्डर और कार को हटाकर आधे घंटे बाद हाईवे खोला तो वाहन रवाना हुए।