फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Weather Badrinath Highway closed for eight Hours due to debris on road after heavy rains

Badrinath Highway: पागल नाला में मलबा आने से आठ घंटे बंद रहा हाईवे, वाहन पर गिरा बोल्डर, बाल-बाल बचे यात्री

Sun, 10 Sep 2023 09:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Sep 2023 09:08 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: पागल नाले के पास सुबह करीब साढ़े सात बजे एक मैक्स वाहन पर बोल्डर गिर गया। गनीमत रही कि पत्थर वाहन के टायर पर लगा, जिससे यात्री बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Badrinath Highway closed for eight Hours due to debris on road after heavy rains
पागल नाला में बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिन से हो रही बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे पर आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। रविवार को बारिश के कारण पागल नाला के पास हाईवे पर बोल्डर और मलबा आने से मार्ग पर करीब आठ घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। सुबह सात बजे हाईवे बंद हो गया था। मशक्कत के बाद दोपहर तीन बजे छोटे वाहनों के लिए आवाजाही सुचारु की जा सकी। वहीं देर शाम मार्ग साफ होने के बाद बड़े वाहनों को रवाना किया गया।

विज्ञापन


दरअसल बारिश के कारण सुबह करीब सात बजे पागल नाला में टनों मलबा बहकर आ गया। जिससे हाईवे पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही थम गई। देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर से दो से तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं होने के कारण बदरीनाथ धाम व हेमकुंड साहिब यात्रा पर जा रहे और वहां लौट रहे यात्री जाम में फंस गए। वहीं स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर पैदल आवाजाही की।
विज्ञापन


Kedarnath: धाम में बढ़ने लगी रौनक, बारिश-बर्फबारी के बीच उमड़ी भक्तों की भीड़, देखें मनमोहक तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह साढ़े सात बजे राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम (एनएचआईडीसीएल) ने जेसीबी मशीन से मलबा हटाने का काम शुरू किया। टीम जैसे-जैसे मलबा हटाती, नाले से और मलबा बहकर हाईवे पर आ जाता। इससे हाईवे खोलने में देरी हो गई। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर से करीब 200 वाहन जाम में फंसे रहे। हाईवे बंद होने पर पुलिस ने बदरीनाथ से आने वाले वाहनों को हेलंग में रोक दिया, वहीं बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों को पीपलकोटी में ही रोक दिया गया।

दोपहर तीन बजे छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी गई। जबकि बड़े वाहनों की आवाजाही शाम छह बजे बाद सुचारु हो पाई। जोशीमठ थाना प्रभारी राकेश भट्ट ने बताया, हाईवे बंद होने से यात्री वाहनों को पीछे ही रोक दिया गया। आवाजाही शुरू होने के बाद ही राेके गए वाहनों को आगे भेजा गया।

वाहन पर गिरा बोल्डर, बाल-बाल बचे यात्री

पागल नाले के पास सुबह करीब साढ़े सात बजे एक मैक्स वाहन पर बोल्डर गिर गया। गनीमत रही कि पत्थर वाहन के टायर पर लगा, जिससे यात्री बाल-बाल बच गए। पत्थर गिरने से वाहन का टायर निकल गया। वाहन में स्थानीय लोग बैठे हुए थे।

हालत में पहुंचा बदरीनाथ हाईवे

बदरीनाथ हाईवे बारिश से कई जगहों पर तंग हालत में पहुंच गया है। कमेड़ा, प्रथाडीप, मैठाणा, छिनका, बिरही चाड़ा, पागल नाला, बैलाकूची, टंगणी, गुलाबकोटी के साथ ही सेलंग से जोशीमठ तक हाईवे पर पुश्ता धंसाव और मलबा गिरा हुआ है। जिससे इन जगहों पर वाहनों की आवाजाही मुश्किल से हो पा रही है। जोशीमठ से कंचन गंगा तक हाईवे पर जगह-जगह भू धंसाव और भूस्खलन हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed