{"_id":"67053af61478cab7b3033b9d","slug":"body-of-missing-person-found-between-rocks-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1015-109609-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: चार दिनों से लापता व्यक्ति का शव चट्टान के बीच मिला, घास काटने जंगल गई महिलाओं ने देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: चार दिनों से लापता व्यक्ति का शव चट्टान के बीच मिला, घास काटने जंगल गई महिलाओं ने देखा
Wed, 09 Oct 2024 05:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, थराली (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, थराली (चमोली)
Updated Wed, 09 Oct 2024 05:32 PM IST
सार
रणजीत सिंह शराब के ठेके में सेल्समैन का काम करता था। परिजनों ने बताया कि वह चार दिनों से लापता था। अब उसका शव चट्टान के बीच मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
थाना क्षेत्र के लोल्टी गांव में चार दिनों से लापता एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से कुछ दूरी पर चट्टान के बीच मिला। सूचना पर थाना पुलिस थराली और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष संपूर्णानंद जुयाल ने बताया कि शव की पहचान रणजीत सिंह (55) पुत्र त्रिलोक सिंह के रूप में हुई है। रणजीत सिंह शराब के ठेके में सेल्समैन का काम करता था। परिजनों ने बताया कि वह चार दिनों से लापता था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Chamoli: नीलकंठ ट्रैक पर फंसा विदेशी पर्यटक, बदरीनाथ पुलिस और एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला
विज्ञापन
मंगलवार सुबह गांव की महिलाएं जब घास काटने जंगल गई तो उन्हें शव दिखा। इसकी सूचना उन्होंने थाना पुलिस थराली को दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।