{"_id":"6ad37ca179e9faf4240d7cc0","slug":"bktc-ceo-who-had-arrived-for-talks-was-sent-back-empty-handed-chamoli-news-c-47-1-sdrn1001-121494-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: वार्ता के लिए आए बीकेटीसी के सीईओ को बैरंग लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: वार्ता के लिए आए बीकेटीसी के सीईओ को बैरंग लौटाया
विज्ञापन
वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थायी कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी
गोपेश्वर। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अस्थायी कर्मचारियों का वन टाइम सेटलमेंट और समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर धरना शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने बदरीनाथ मंदिर के सामने धरना दिया।
बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों से वार्ता की। उन्होंने कर्मचारियों को मुख्यमंत्री के साथ हुई वार्ता, शासन स्तर पर चल रही कार्रवाई और बीकेटीसी की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बदरीनाथ और केदारनाथ धाम सहित विभिन्न कार्यालयों में धरने पर बैठे कर्मचारियों को भी स्थिति से अवगत कराया। केदारनाथ धाम के कर्मचारियों से ऑनलाइन वार्ता भी की गई। मगर कर्मचारी लिखित आश्वासन देने पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
श्री बदरीश पंडा पंचायत के अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी, उपाध्यक्ष सुधाकर बाबुलकर, वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित अशोक टोडरिया, श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी और महामंत्री भगवती प्रसाद डिमरी ने धरना स्थल पर पहुंचकर अस्थायी कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया।