{"_id":"6a087673260f271416015c03","slug":"bike-stolen-in-mehalchauri-search-continues-for-unknown-thieves-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-123619-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मेहलचौंरी में बाइक चोरी, अज्ञात चोरों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मेहलचौंरी में बाइक चोरी, अज्ञात चोरों की तलाश जारी
Sat, 16 May 2026 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 16 May 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
अपराध संक्षेप--
गैरसैण। मेहलचौरी कस्बे से शुक्रवार रात एक मोटर बाइक चोरी हो गई। बाइक मालिक राहुल नेगी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब दस बजे वह अपने आवास पर लौटे और बारिश के कारण जल्दबाजी में एक फोटो स्टूडियो के सामने बाइक को बिना लॉक किए खड़ा कर दिया। शनिवार सुबह बाइक गायब देखकर उन्होंने मेहलचौरी पुलिस चौकी में चोरी की सूचना दी। कोतवाली निरीक्षक मनोज सिरौला ने बताया कि चोरों की तलाश जारी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने जल्द ही चोरों का पता लगाने का आश्वासन दिया। स्थानीय निवासी सुरेश कुमार बिष्ट, प्रेम संगेला, अवतार नेगी और मोहन सिंह नेगी ने बताया कि कस्बे में यह पहली बाइक चोरी की घटना है। उन्होंने पुलिस से शीघ्र चोरी का पर्दाफाश करने की मांग की है। संवाद