{"_id":"6527f1cccee3c9ced50d33d4","slug":"badrinath-maharashtra-devotee-washed-away-in-river-after-slipping-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-2672-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ : पैर फिसलने से महाराष्ट्र का श्रद्धालु नदी में बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ : पैर फिसलने से महाराष्ट्र का श्रद्धालु नदी में बहा
Thu, 12 Oct 2023 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 12 Oct 2023 06:47 PM IST
विज्ञापन
जोशीमठ। बदरीनाथ धाम आया महाराष्ट्र का एक श्रद्धालु पैर फिसलने से अलकनंदा नदी में बह गया। पुलिस टीम दिनभर उसकी तलाश करती रही लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया।
बृहस्पतिवार सुबह बदरीनाथ धाम के ब्रह्मकपाल में महाराष्ट्र के श्रद्धालु तर्पण देने पहुंचे थे। इसी दौरान अलकनंदा नदी के घाट पर नहाने गए दिलीप चतुर्भुज राघनी (62) निवासी विहाइंड विश्वास स्टेट दलाल चाल, वार्ड नंबर तीन, बुल्ढाना, महाराष्ट्र पैर फिसलने से नदी में बह गए। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नदी किनारे दिलीप की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस उपनिरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। नदी में बहे तीर्थयात्री की तलाश की जा रही है। संवाद