{"_id":"57fa662f4f1c1b665228e0f1","slug":"badrinath-dham-will-decide-to-close-down-date-vijayadashmee","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि विजयदशमी को होगी तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि विजयदशमी को होगी तय
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Sun, 09 Oct 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतकाल के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि विजयदशमी को निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
परंपरा के अनुसार विजयदशमी के दिन आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी और बदरीनाथ मंदिर के रावल के सामने आचार्य ब्राह्मणों की ओर से पंचांग देखकर बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि का निर्धारण किया जाता है।
इस मौके पर मंदिर में विशेष पूजा अनुष्ठान का आयोजन होता है। कपाट बंद होने की तिथि निर्धारण के साथ ही यहां बदरीनाथ धाम के विभिन्न कार्यों को करने के लिए हक-हकूकधारियों की बारी का भी निर्धारण किया जाता है। कमदी, भंडारी और मेहता थोक के लोग यहां व्यवस्थाएं देखते हैं। इन्हें गुलाबी पगड़ी पहनाई जाती है जिसे बाद इन्हें इनके कार्याें की जिम्मेदारी सौंपी जाती है।
विज्ञापन