{"_id":"5e4187db8ebc3ee58f7f600b","slug":"auli-s-slop-for-the-coach-of-jammu-and-kashmir-team-gopeshwar-news-drn335696278","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर टीम की कोच को भाया औली का स्लोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर टीम की कोच को भाया औली का स्लोप
विज्ञापन
मैंने विश्व के बेहतरीन से बेहतरीन स्लोपों पर स्कीइंग की है। पहली बार औली आई हूं लेकिन यहां का स्लोप जम्मू-कश्मीर से भी बेहतर लगा। जम्मू-कश्मीर टीम की कोच और अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग की खिलाड़ी रह चुकी हाफीजा हसन ने अमर उजाला से बातचीत में यह बातें कहीं।
हाफीजा हसन ने कहा कि जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग सहित अन्य जगह भी स्कीइंग के कई स्लोप हैं, मगर औली का स्लोप बहुत शानदार है। 1300 मीटर लंबे इस स्लोप पर स्कीइंग करना किसी शानदार एहसास से कम नहीं है। हाफीजा हसन जम्मू-कश्मीर की पहली महिला स्कीइंग खिलाड़ी हैं। उन्होंने वर्ष 1986 में जापान में हुए एशियार्ड में प्रतिभाग किया था। इसके अलावा नेशनल स्तर पर आठ गोल्ड जीत चुकी हैं। पिछले साल वह टीम की बतौर कोच रशिया और उससे पहले ईरान भी जा चुकी हैं। औली में अपनी टीम के प्रदर्शन से वह काफी खुश हैं। उनकी टीम अब तक तीन गोल्ड और पांच सिल्वर जीत चुकी है। उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड आने के लिए बहुत उत्साहित थीं। यहां आकर अच्छा अनुभव रहा।
सीखने के लिए हों छोटे स्लोप
श्रीनगर निवासी (जम्मू-कश्मीर) हाफीजा हसन का कहना है कि औली में रेसिंग स्लोप बेहतरीन है, लेकिन सीखने वालों के लिए भी अलग से स्लोप बनाया जाना चाहिए। जम्मू कश्मीर में सीखने के लिए छोटे-छोटे स्लोप हैं।