फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   assault on a sub collector of revenue and team

तहसीलदार और टीम को कुचलने का प्रयास

Wed, 27 Jan 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Wed, 27 Jan 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन

अवैैध खनन की चेकिंग के दौरान मंगलवार रात को बिरही-निजमुला सड़क पर रेत ले जा रहे एक ट्रक ने प्रभारी तहसीलदार और उनकी टीम को कुचलने की कोशिश की। देर रात ही तहसीलदार ने थाना चमोली में इस मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रभारी तहसीलदार मंजू राजपूत ने थाना चमोली को दी तहरीर में बताया कि उनकी टीम मंगलवार रात साढ़े नौ बजे बदरीनाथ हाईवे पर बिरही पुल में अवैध खनन की चेकिंग के लिए गई थी।
विज्ञापन


यहां बिरही-निजमुला सड़क पर एक ट्रक रेत लेकर आ रहा था। तहसील कर्मचारियों ने ट्रक को हाथ देकर रोकना चाहा तो तेज रफ्तार ट्रक उनके वाहन को टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। पीछा करने पर भी हाथ नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बिरही बाजार में अचानक ट्रक के रुकने पर टीम मौके पर पहुंची तो चालक ने ट्रक चलाकर दोबारा तहसील की टीम को कुचलने का प्रयास किया। घटना में टीम बाल-बाल बची। थानाध्यक्ष प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि तहसीलदार की ओर से रात को ही थाना चमोली में गौरव फर्स्वाण और दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।


पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा का कहना है कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम में तहसीलदार मंजू राजपूत के अलावा कानूनगो केशवानंद जोशी, होमगार्ड चंडी प्रसाद उनियाल और चालक राकेश राणा शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed