फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Anik stood first in 50 meter race and Divyanshu and Diya stood first in 100 meter race.

Chamoli News: 50 मीटर दौड़ में अनिक और 100 मीटर में दिव्यांशु व दिया रहे प्रथम

Mon, 09 Oct 2023 06:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 06:23 PM IST
विज्ञापन
Anik stood first in 50 meter race and Divyanshu and Diya stood first in 100 meter race.
नंदानगर में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी-
नंदानगर। विकास खंड स्तर की क्रीड़ा प्रतियोगिता का सोमवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। पहले दिन आयोजित हुई प्रतियोगिता के प्राथमिक बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में अनिक रावत ने प्रथम, दिव्यांशु ने द्वितीय व सचिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर बालक-बालिका दौड़ में दिव्यांशु-दिया, शिवम-कविता और मिलन-करीना क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। लंबीकूद बालक-बालिका वर्ग में आशीष-अनुष्का, आदित्य सिंह-खुशी व गौरव-मोनिका, सुलेख हिंदी में सलोनी, प्रतिमा, खुशी, सुलेख अंग्रेजी में दिव्यानी, आयुष नेगी व अर्जुन क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
विज्ञापन

मानचित्र में योगेंद्र, अंशिका व अनुष्का क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। अंताक्षरी में कांडई की टीम प्रथम व सेरा द्वितीय रहे। कबड्डी बालक वर्ग में सेरा की टीम प्रथम, सितेल द्वितीय तथा बालिका वर्ग फरखेत प्रथम व कांडई की टीम द्वितीय रही। खो-खो बालक-बालिका वर्ग में बांजबगड़-चौनघाट प्रथम व फरखेत-बांजबगड़ द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ बालक-बालिका वर्ग में पंकज-हर्षिता, सौरभ-लता व रिंकू-सरस्वती, 400 मीटर दौड़ में अनुज-मीनाक्षी, अनीश-रोशनी व मयंक-शैली, 600 मीटर में अंशुल-नंदिनी, अनीश-लता और मयंक-यशोदा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर ज्येष्ठ उपप्रमुख अब्बल सिंह कठैत, राकेश रावत, सुरेंद्र रावत, चंद्र सिंह नेगी, नंदन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed