Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Almora, Tehri, and Chamoli reach the girls' badminton final

Chamoli News: बालिका बैडमिंटन के फाइनल में पहुंचे अल्मोड़ा, टिहरी और चमोली

Sat, 14 Nov 2026 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 14 Nov 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Almora, Tehri, and Chamoli reach the girls' badminton final
गोपेश्वर में शुरू हुई तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालयी बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता, पहले दिन टीम वर्ग के मुकाबले खेले गए
विज्ञापन


गोपेश्वर। खेल मैदान गोपेश्वर के बैडमिंटन हॉल में शनिवार को तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालयी बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हो गई। पहले दिन टीम वर्ग के मुकाबले खेले गए जिसमें अल्मोड़ा, टिहरी और चमोली की टीमों ने फाइनल में जगह बनाई।
अंडर-17 वर्ग में अल्मोड़ा ने पिथौरागढ़ को 2-1 और टिहरी ने पौड़ी को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं अंडर-14 वर्ग में अल्मोड़ा ने पिथौरागढ़ और चमोली ने देहरादून को सीधे सेटों में हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल ने किया। अंडर-19 आयु वर्ग में अल्मोड़ा ने टिहरी और देहरादून ने ऊधमसिंह नगर को 2-0 से हराया। इस वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका दिनेश बिष्ट, अवतार बिष्ट, कृष्णा रावत, आशीष सिंह, राकेश बिष्ट, बसंती फरस्वाण और अजय फरस्वाण ने निभाई। इस दौरान जिला क्रीड़ा समन्वयक केसी पंत, जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष हेम दरमोड़ा, संयोजक एवं जीआईसी गोपेश्वर के प्रधानाचार्य करमवीर सिंह, सह संयोजक प्रधानाध्यापिका लता झिंक्वाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed