फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli News: Adi Guru Shankaracharya's throne installed in Narasimha temple

Chamoli: नृसिंह मंदिर में विराजमान हुई आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी, रावल अमरनाथ ने की पूजा-अर्चना

Tue, 19 Nov 2024 08:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Updated Tue, 19 Nov 2024 08:37 PM IST
सार

योग बदरी में सुबह पूजा-अर्चना के बाद बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी व अन्य स्थानीय लोग आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी के साथ दोपहर करीब 12 बजे ज्योतिर्मठ स्थित नृसिंह मंदिर पहुंचे।

विज्ञापन
Chamoli News:  Adi Guru Shankaracharya's throne installed in Narasimha temple
ज्योतिर्मठ के नृसिंह मंदिर में विराजमान हुई आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी। संवाद 

विस्तार

आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी मंगलवार को ज्योतिर्मठ पहुंची। पूजा-अर्चना के साथ गद्दी को नृसिंह मंदिर में गद्दीस्थल पर विराजमान कर दिया गया।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद कुबेर व उद्धव की डोली सोमवार को योग बदरी पांडुकेश्वर में विराजमान हो गई। इसके बाद मंगलवार को योग बदरी में सुबह पूजा-अर्चना के बाद बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी व अन्य स्थानीय लोग आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी के साथ दोपहर करीब 12 बजे ज्योतिर्मठ स्थित नृसिंह मंदिर पहुंचे। लोगों ने गद्दी का भव्य स्वागत किया और महिलाओं ने भजन गाए।
विज्ञापन


Badrinath Dham: अब पुलिस सत्यापन के बाद ही साधुओं को मिलेगी धाम में तपस्या की अनुमति, अब तक 14 ने किया आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन


रावल ने नृसिंह मंदिर पहुंचने के बाद लक्ष्मी मंदिर में पूजाएं संपन्न कीं। इसके बाद आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी को नृसिंह मंदिर में गद्दीस्थल पर विराजमान कर दिया गया। गद्दी के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे थे। इस अवसर पर देव पुजाई के अध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी, सोहन सिंह बैजवाड़ी, नयन पंवार, अजीत कवांण, लक्ष्मण सिंह फरकिया, अरुणा नेगी, मनीषा सती, दमयंती भंडारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed