{"_id":"6a085766cbd17694e807ef75","slug":"action-will-be-taken-if-you-drive-at-night-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-123633-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: रात में गाड़ी चलाई तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: रात में गाड़ी चलाई तो होगी कार्रवाई
Sat, 16 May 2026 05:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 16 May 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। चारधाम यात्रा मार्ग पर रात में वाहन चलाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती अपनाने का प्लान बनाया। इसके लिए परिवहन विभाग टीमें बनाकर रात्रि में चेकिंग अभियान चलाएगा।
शासन ने रात्रि दस बजे से सुबह चार बजे तक वाहन नहीं चलाने के निर्देश दिए हैं। बावजूद चारधाम यात्रा मार्ग पर कई वाहन रात में चलने की सूचना परिवहन विभाग को मिल रही है। इस पर सख्ती से अनुपालन करने के लिए परिवहन विभाग तैयारी कर रहा है। चमोली जिले के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अभिषेक भटगाईं ने बताया कि रात्रि में वाहनों के फंसने या देरी होने पर प्रशासन ने गौचर, पीपलकोटी सहित अन्य जगह चिह्नित की हैं। इन वाहनों में सवार यात्रियों को प्रशासन की ओर से चिह्नित स्थानों पर ठहराया जाएगा। संवाद