फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Action will be taken for negligence in election duty

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई

Sat, 12 Feb 2022 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken for negligence in election duty
गोपेश्वर पुलिस मैदान में सुरक्षा कर्मियों की देखरेख में ईवीएम ले जाते मतदान कर्मी। - फोटो : GOPESHWAR
राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय के जिम हॉल में चुनाव ड्यूटी में नियुक्त सभी पुलिस और अर्द्धसैनिक बल और प्रशासनिक अधिकारियों की ब्रीफिंग ली गई। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना और एसपी श्वेता चौबे ने उन्हें जरूरी निर्देश दिए। एसपी ने सभी को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहने, अनावश्यक बाहरी व्यक्ति से संपर्क न करने की हिदायत दी। कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी को सतर्क रहने के निर्देश दिए। बूथों पर बुजुर्ग, नवजात शिशु लेकर आई महिलाओं और दिव्यांगों को मतदान में वरीयता देने के निर्देश दिए। कहा कि मतदान केंद्र में अनियमितता बरते जाने पर सूचना कंट्रोल रूम को दें।
विज्ञापन

568 मतदेय स्थलों पर होगा मतदान, सुरक्षा चाक चौबंद
गोपेश्वर। चमोली जिले की तीनों विधानसभाओं को 17 जोन, 107 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। तीनों विधानसभाओं में 568 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। सुरक्षा को देखते हुए जिले में 10 फ्लाइंग स्क्वाड टीमें, 11 स्टेटिक सर्विलांस, नौ क्यूआरटी टीमें और सात अंतरजनपदीय बैरियर स्थापित किए गए हैं, जहां सुरक्षा बल तैनात हैं। चुनाव के लिए चार राजपत्रित अधिकारी, पांच निरीक्षक, 43 उपनिरीक्षक, 64 वन दरोगा, 59 हेड कांस्टेबल, 385 कांस्टेबल, 1405 होमगार्ड, 90 वन रक्षक, पीएसी एक कंपनी डेढ़ सेक्सन, चार कंपनी अर्द्धसैनिक बल तैनात किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed