फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   aadibadri dham portal open

ब्रह्म मुहूर्त में खुले आदिबदरी धाम के कपाट

Fri, 15 Jan 2016 06:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Fri, 15 Jan 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन

पंच बदरियों में शामिल आदिबदरी धाम के कपाट शुक्रवार को पौराणिक परंपराओं के साथ ब्रह्म मुहूर्त में सुबह साढ़े चार बजे खुले। इस दौरान मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। दर्शनों के लिए सुबह से दोपहर तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही।

विज्ञापन


मकर संक्रांति के अवसर पर सुबह साढ़े चार बजे मुख्य पुजारी चक्रधर थपलियाल ने मंदिर के कपाट खोलकर गर्भ गृह में प्रवेश किया। इस दौरान सप्त सिंधु जल से भगवान आदिबदरी नाथ की प्रतिमा का स्नान और महाभिषेक किया गया।
विज्ञापन


आदिबदरीनाथ का पीतांबर वस्त्रों और आभूषणों से श्रृंगार किया गया, जिसके बाद भगवान को चौलाई के लड्डू और प्रसाद का भोग लगाया गया। पंच ज्वाला आरती उतारने के बाद श्रद्धालुओं को भगवान आदिबदरी के दर्शन कराए गए। आदिबदरी नाथ मंदिर के कपाट वर्ष भर में केवल पौष माह (एक माह) के लिए बंद रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में आयोजित कार्यक्रमों का संचालन नवीन बहुगुणा, गैणा सिंह, समिति के अध्यक्ष विजयेश नवानी, नरेंद्र सिंह चाकर, नरेश बरमोला, भुवन बरमोला, विजय चमोला, धर्म सिंह, विनोद नेगी, धनवंतरी प्रसाद खंडूड़ी, राजेंद्र चमोला आदि ने किया।  

स्पीकर, डिप्टी स्पीकर भी पहुंचे
विधानसभा स्पीकर गोविंद सिंह कुजवाल और डिप्टी स्पीकर डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी दोपहर करीब पौने बारह बजे मंदिर पहुंचे। इस दौरान यहां दोनों नेताओं ने पूजा की। इस दौरान गढ़वाल राइफल कीर्तन मंडप में श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई।


कथा व्यास साध्वी विचित्र रचना को स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल ने उत्तरी वस्त्र ओढ़ाकर व्यास गद्दी पर बिठाया। क्षेत्र के स्व. कर्नल वीपी नवानी के बेटे अभिषेक नवानी और परिजनों ने कथा में बैठे वेदपाठियों को वरणी वस्त्र ओढ़ाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed