{"_id":"6aafcfab00e8a30f0c0afc9f","slug":"a-trek-to-simli-base-will-begin-on-october-11-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1012-126753-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सिमली बेस के लिए 11 अक्तूबर से शुरू होगी पद यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सिमली बेस के लिए 11 अक्तूबर से शुरू होगी पद यात्रा
Sun, 20 Sep 2026 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 20 Sep 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो-
कर्णप्रयाग। सिमली महिला बेस अस्पतालल को पूर्ण बेस अस्पताल का दर्जा दिए जाने की मांग के लिए समिति लोगों के साथ मिलकर सिमली से देहरादून तक पदयात्रा निकालेगी। पद यात्रा के लिए सिमली में चंडिका मंदिर में पूजा-अर्चना होगी। इसके बाद यात्रा देहरादून जाएगी। इसका शुभारंभ 11 अक्तूबर को होगा।
रविवार को सिमली में बेस अस्पताल संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया बीते अगस्त माह में यहां महिला बेस का बोर्ड बदलकर बेस अस्पताल लिख दिया गया लेकिन शासनादेश आज तक जारी नहीं हुआ। स्थिति यह है कि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती नहीं है। ऐसे में इस अस्पताल का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। बैठक में पूर्व प्रधान संतोषी कनवासी, राकेश नेगी, रजनी देवी, कपीरी संघर्ष समिति के अध्यक्ष खिलदेव सिंह रावत, पूर्व प्रमुख राजेंद्र सगोई, सुशील गैरोला, उत्तम तोपाल आदि मौजूद रहे। संवाद