फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   सड़क की बदहाली पर कमिश्नर ने ईई को लगाई डांट

सड़क की बदहाली पर कमिश्नर ने ईई को लगाई डांट

Fri, 17 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamoli
Chamoli Updated Fri, 17 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
देवाल। घेस गांव में आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर में गढ़वाल कमिश्नर सीएस नपलच्याल ने देवाल-घेस मोटर मार्ग की बदहाली पर पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता को कड़ी डांट लगाई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को जनसमस्याओं का त्वरित संज्ञान लेकर कार्रवाई करने को भी कहा। शिविर में 77 शिकायतें दर्ज की गईं। इस मौके पर कैंप में छह स्थायी प्रमाणपत्र, दो चरित्र प्रमाण पत्र भी बनाए गए, लेकिन विकलांगों के प्रमाण पत्र नहीं बन सके।
विज्ञापन

घेस गांव में आयोजित शिविर में कई अधिकारी नहीं पहुंचे। इससे नाराज गढ़वाल कमिश्नर ने कहा कि कैंप का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों और कर्मचारियों को जनसमस्याओं से अवगत कराना था, लेकिन अधिकारी इससे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इस पर उन्होंने डीएम को अनुपस्थित विभागीय जिला स्तरीय अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि घेस गांव में बड़े पैमाने पर ग्रामीण जड़ी-बूटी का उत्पादन कर रहे हैं, इस कार्य को भविष्य में कुमाऊं के बदियाकोट तक विस्तार करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने घेस सहित क्षेत्र में महिलाओं की घटती संख्या पर चिंता जताते हुए स्वास्थ्य विभाग को जांच करने के लिए भी कहा। उन्होंने बीडीओ सोवन लाल को घेस गांव में जड़ी-बूटी, पशुपालन, मौन, दुग्ध उत्पादन के लिए समूह गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्ति विभाग को भी घेस और खेता गांव में तीन माह का रसद पहुंचाने को भी कहा। कमिश्नर ने शिक्षक विहीन हाईस्कूल बलाण में शीघ्र एक शिक्षक की तैनाती के निर्देश भी सीईओ को दिए। ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने ब्लाक की समस्याएं बताईं। इस मौके पर जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन, एसडीएम केएस नेगी, ज्येष्ठ उप प्रमुख हरेंद्र कोटेडी, कनिष्ठ उप प्रमुख मनोज कुमार, विधायक प्रतिनिधि महावीर बिष्ट, केशर सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह दानू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


कमिश्नर को सौंपे समस्याओं के ज्ञापन
जनप्रतिनिधियों ने कमिश्नर को देवाल बाजार पेयजल योजना का पुनर्गठन, हरमल-उपथर-मानमति मोटर मार्ग का निर्माण, मेलखेत नाले में पुल निर्माण, ब्लाक में आपदा में क्षतिग्रस्त झूलापुलों का निर्माण समेत कई समस्याओं के ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ को किया सम्मानित
कमिश्नर सीएस नपलच्याल ने अगस्त-सितंबर माह में संपन्न हुई श्रीनंदा देवी राजजात में अच्छे कार्य के लिए प्राथमिक शिक्षक संगठन ब्लाक शाखा को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed