फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   बिजली के तार बन रहे परेशानी का सबब

बिजली के तार बन रहे परेशानी का सबब

Mon, 17 Mar 2014 05:31 AM IST
Chamoli
Chamoli Updated Mon, 17 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
गोेपेश्वर। ऊर्जा निगम की लापरवाही क्षेत्र में हादसों को न्यौता दे रही है। घरों के पास से गुजर रहे बिजली के तार कभी भी किसी अनहोनी का कारण बन सकते हैं। स्थानीय लोगों ने निगम से तारों की ऊंचाई बढ़ाने और घरों के आगे गाड़े गए पोलों को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर में ऊर्जा निगम की ओर से करीब पांच दशक पहले बिजली की लाइन बिछाई, लेकिन तब से लाइन की पेट्रोलिंग नहीं की है। स्थिति यह है कि करंटयुक्त विद्युत तार लोगों की छतों से होकर गुजर रहे हैं, जो दुर्घटना का सबब बना हुआ है। बरसात या तेज हवा चलने पर तार टूटने या फाल्ट आने की स्थिति में ही सुधार किया जाता है लेकिन लगातार बढ़ती आबादी के कारण अब पुरानी बिजली की लाइनें कई स्थानों पर हादसे का सबब बनती जा रही है। व्यापार संघ के महामंत्री दीपेंद्र नेगी, प्रकाश तिवारी, एमएस रावत, राकेश रावत और राजेंद्र सिंह आदि का कहना है कि मंदिर मार्ग, मुख्य बाजार, इंदिरा मार्केट, बसंत विहार, डिग्री कालेज क्षेत्र में बिजली की लाइनें घरों के आंगन के पास से गुजर रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र में जब बिजली की लाइन बिछाई गई थी, उस दौरान आबादी कम थी। अब आबादी बढ़ रही है। इस स्थिति में नगर क्षेत्र में बिजली की लाइन की पेट्रोलिंग की जाएगी। शीघ्र ही यह कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - बीएस पंवार ईई ऊर्जा निगम चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed