{"_id":"142-57416","slug":"Chamoli-57416-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 11 नई ग्राम पंचायत सृजित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 11 नई ग्राम पंचायत सृजित
Chamoli
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। प्रशासन की ओर से चमोली जनपद में 11 नई ग्राम पंचायतों के सृजन का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इससेे जिले में अब कुल ग्राम पंचायतों की संख्या 598 हो गई है। सृजित ग्राम पंचायतों में आपत्ति दर्ज करने के लिए 25 से 29 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई है।
जिला पंचायत राज अधिकारी आरएस असवाल ने बताया कि पूर्व में जनपद में कुल ग्राम पंचायतों की संख्या 601 थी, जिसमें 14 ग्राम पंचायतों को नगर पंचायतों में शामिल किया गया है। जबकि 11 नई ग्राम पंचायतों को सृजित किया गया है। नव सृजित ग्राम पंचायतों को लेकर आपत्ति दर्ज करने की तिथि 25 से 29 जनवरी निर्धारित की गई है। जन प्रतिनिधि निर्धारित तिथि के भीतर खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी या जिलाधिकारी कार्यालय में लिखित रूप से आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। डिडोली, दोठला, जेंटा भरकोटी, देवग्राम, पनाई, मजेडासार, सितोली, बछुवाबांण तल्ला, जिनगोठ, पंक्ति, बुडेरा आदि ग्राम पंचायतों का सृजन किया गया।