फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   पैदल नहीं वाहन से चीन सीमा क्षेत्र में पहुंचेंगे सेना और आईटीबीपी जवान

पैदल नहीं वाहन से चीन सीमा क्षेत्र में पहुंचेंगे सेना और आईटीबीपी जवान

Sun, 30 Dec 2018 09:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
पैदल नहीं वाहन से चीन सीमा क्षेत्र में पहुंचेंगे सेना और आईटीबीपी जवान

विज्ञापन
गोपेश्वर। नया साल भारतीय सैनिकों के लिए बड़ी राहत लेकर आ रहा है। इस साल चमोली से लगी चीन सीमा क्षेत्र की चौकियां सड़क मार्ग से जुड़ जाएंगी। अत्यधिक बर्फबारी होने से हालांकि इन दिनों सड़क का निर्माण कार्य रुका हुआ है, लेकिन बीआरओ के अधिकारियों ने वर्ष 2019 में ही चीन सीमा क्षेत्र में सुमना और रत्ताकोना तक सड़क मार्ग का कार्य पूर्ण कर देने का दावा किया है।
चमोली जिला धार्मिक के साथ ही सामरिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है। जिले की नीती और माणा घाटी चीन सीमा को जोड़ती हैं। नीती घाटी में भारत और चीन के बीच बाड़ाहोती क्षेत्र 80 वर्ग किलोमीटर में फैला चारागाह है। दोनों देश इस क्षेत्र पर अपना दावा करते हैं। यही वजह है कि चीन बार-बार यहां सीमा उल्लंघन करता है। अब सरकार सीमा क्षेत्र को सड़क नेटवर्क से जोड़ने पर जोर दे रही है। यहां जोशीमठ से मलारी (62 किमी) तक सड़क बेहतर स्थिति में है, लेकिन यहां से आगे चट्टानी भाग होने से बीआरओ के मजदूर रोबोट और जेसीबी मशीन की मदद से सड़क निर्माण कार्य में जुटे हैं। बर्फबारी होने से पहले नवंबर माह तक यहां गिर्थी से सुमना (सात किमी) तक सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर था। बर्फबारी होने के कारण मजदूर अब निचले क्षेत्रों में आ गए हैं। अब फरवरी माह से दोबारा सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


25 किमी पैदल पगडंडी नापते हैं भारतीय जवान
चमोली जिला विषम भौगोलिक परिस्थितियों से घिरा हुआ है। यहां नीती और माणा घाटी मार्ग में ऊंची-ऊंची चट्टानें हैं। भारतीय सेना और आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के जवान नीती घाटी में चीन सीमा क्षेत्र में स्थित गिर्थी से रिमखिम चौकी तक करीब 25 किलोमीटर तक पैदल पगडंडी नापकर चीन सीमा क्षेत्र में पहुंचते हैं। जवानों के लिए रसद और जरूरी सामग्री घोड़े-खच्चरों की मदद से सप्लाई होती है। शीतकाल में हेलीकॉप्टर के जरिए जवानों के लिए राशन की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-----------
चीन सीमा क्षेत्र में सुमना और रत्ताकोना तक वर्ष 2019 में ही सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। यहां डामरीकरण कार्य भी इसी वर्ष पूर्ण कर सेना के वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी जाएगी। इसके बाद सेना की रिमखिम चौकी तक सड़क पहुंचाने का लक्ष्य है, जो बाड़ाहोती के समीप स्थित है। सेना के जवानों को सीमा क्षेत्र तक पहुंचने में कहीं भी पैदल आवाजाही नहीं करनी पड़ेगी।
-एसएस मक्कर, कमांडर, बीआरओ, जोशीमठ, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed